औरंगाबाद, जुलाई 18 -- Aurangabad News: गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह पुस्तकालय की संचालन समिति का पुनर्गठन किया गया। जगनारायण सिंह बिकल की अध्यक्षता में आयोजित विशेष बैठक में 15 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सेवानिवृत्त शिक्षक अरुण कुमार को अध्यक्ष चुना गया। वहीं डॉ. रामानंद यादव को सचिव, अभिराम शास्त्री को उपाध्यक्ष, देवरुल पासवान को उपसचिव तथा राधेश्याम यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में सुरेश प्रसाद यादव, बलिराम सिंह यादव, रामएकबाल सिंह, रामदयाल यादव समेत कई प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...