Aurangabad News: पुलिस पर पथराव मामले में तीन जेल भेजे गए
औरंगाबाद, सितम्बर 9 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मवेशी लदे कंटेनरों को छुड़ाने के प्रयास और पुलिस टीम पर पथराव के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जेल भेजे गए आरोपितों में दाउदनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 स्थित पीराही बाग निवासी गुलाब तबरेज, सबन आलम उर्फ शहाबुद्दीन और साजिद आलम शामिल हैं। इस मामले में दाउदनगर थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस टीम मवेशी लदे वाहनों और कंटेनरों को बरामद करने के लिए कार्रवाई करने पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस टीम पर हमला कर पथराव किया गया। घटना के बाद विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों आरोपितों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.