औरंगाबाद, सितम्बर 9 -- Aurangabad News: 40 लीटर देसी और 16 लीटर विदेशी शराब बरामद, 966 वाहनों की जांच औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में पुलिस की ओर से चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान कुल 63 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 39 आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार रंगदारी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि हत्या के प्रयास के मामलों में 14 लोगों की गिरफ्तारी हुई। मद्यनिषेध से जुड़े मामलों में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 40 लीटर देसी शराब और 16 लीटर विदेशी शराब बरामद की। यह भी पढ़ें- कटिहार: 96 आरोपी गिरफ्तार, 1206 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद इसके अलावा कुल नौ वारंटों का निष्पादन किया गया। पुलिस ने ज...