Aurangabad News: पिकअप की चपेट में आकर साइकिल सवार सब्जी व्यवसायी जख्मी, रेफर
औरंगाबाद, अगस्त 27 -- Aurangabad News: कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत जनता कॉलेज के समीप गुरुवार सुबह पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार सब्जी व्यवसायी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल की पहचान परसावां बिगहा गांव निवासी पंचम मेहता (40 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह रोज की तरह साइकिल पर सब्जी लादकर अंबा के सतबहिनी बाजार बेचने जा रहे थे। जनता कॉलेज के पास पहुंचते ही पिकअप ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें कुटुंबा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चालक पिकअप लेकर फरार हो गया था। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.