औरंगाबाद, जुलाई 18 -- Aurangabad News: मदनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित बहुद्देशीय सभागार भवन में शनिवार को प्रभारी पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहर्ता रितेश कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मियों ने भाग लिया। बैठक में बताया गया कि प्रखंड में पांच हजार नए राशन कार्ड बनाए जाने हैं। निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से वास्तविक एवं जरूरतमंद परिवारों की पहचान की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि 19 पंचायतों में चयन प्रक्रिया को गति देने के लिए मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, जिला परिषद सदस्य, सरपंच, विकास मित्र, आवास सहायक, कार्यपालक सहायक, राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव सहित अन्य सरकारी कर्मियों की जिम्मेदारी तय की गई है।

हिंदी हि...