औरंगाबाद, जुलाई 29 -- Aurangabad News: पत्नी को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक विजय सिंह की बुधवार सुबह औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ (एनएच-139) पर कुर्बान बिगहा के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। वह नगर परिषद के वार्ड संख्या-16 स्थित रामनगर के निवासी थे और करीब दो वर्ष पूर्व शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पत्नी ओबरा प्रखंड के जमुहारा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं और इन दिनों दाउदनगर डायट में प्रशिक्षण ले रही हैं। बुधवार सुबह विजय सिंह उन्हें प्रशिक्षण केंद्र छोड़ने के बाद सब्जी और फल खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुर्बान बिगहा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: पत्नी को स्कूल छोड़ लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक की ट्रक से कुचलकर मौत, पेज 5 लीडहादसे ...