औरंगाबाद, नवम्बर 25 -- Aurangabad News: नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के मुटूर बिगहा गांव निवासी 75 वर्षीय श्रवण सिंह का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव और आस-पास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। वे सामाजिक स्वभाव के व्यक्ति थे और हमेशा लोगों के सुख-दुख में शामिल रहते थे। उनके निधन को ग्रामीणों ने गांव और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...