Aurangabad News: निधन पर दाउदनगर विधिक संघ ने जताया शोक
औरंगाबाद, सितम्बर 11 -- Aurangabad News: स्टेट बार काउंसिल पटना के सदस्य एसपी यादव के निधन पर दाउदनगर विधिक संघ के अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया। विधिक संघ के अध्यक्ष शशि भूषण सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत अधिवक्ता के कृतित्व एवं व्यक्तित्व को याद किया गया। उपस्थित अधिवक्ताओं ने उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संदेश व्यक्त किया। शोकसभा में रामदेव सिंह, निरंजन कुमार, उमेश सिंह, कामेश्वर सिंह, हरिनाथ सिंह, सत्येंद्र कुमार, अरविंद सिंह, दयानंद सिंह, केदार यादव समेत अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.