Aurangabad News: नाली विवाद में ईंट से हमला, युवक घायल
औरंगाबाद, अक्टूबर 1 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव में नाली के विवाद को लेकर ललन यादव पर ईंट से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में उनके सिर में चोट लगी, जिसके बाद परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया। घटना की सूचना कुटुंबा पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.