औरंगाबाद, जुलाई 18 -- Aurangabad News: सलैया थाना पुलिस ने विशेष सघन छापेमारी अभियान के दौरान शराब के नशे में सरकारी कर्मी के साथ अभद्रता, गाली-गलौज करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में हसनपुर गांव निवासी गणेश यादव के पुत्र रंजन यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सलैया थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार युवक शराब के नशे की हालत में था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...