औरंगाबाद, जुलाई 10 -- Aurangabad News: रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज पुलिस ने शराब का सेवन करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पूर्वी अमरपुरा गांव निवासी शिवकुमार यादव और अनिल कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि दोनों को भलुखैरा से नशे की हालत में पकड़ा गया। अल्कोहल ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...