औरंगाबाद, अक्टूबर 26 -- किशोर न्याय बोर्ड की कार्रवाई Aurangabad News: 5 नवंबर को सदेह उपस्थित होने का आदेश किशोर न्याय बोर्ड में कांड दैनिकी पेश नहीं करने पर कार्रवाई न्यायिक आदेश की अवहेलना को माना गंभीर लापरवाही औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किशोर न्याय बोर्ड, औरंगाबाद के समक्ष निर्धारित समय पर कांड दैनिकी प्रस्तुत नहीं करने के मामले में औरंगाबाद नगर थाना और नवीनगर थानाध्यक्ष को शोकॉज किया गया है। किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान दंडाधिकारी सह एसीजेएम सुशील प्रसाद सिंह ने दोनों थानाध्यक्षों को 5 नवंबर 2026 को सदेह उपस्थित होने का आदेश दिया है। अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि नवीनगर थाना कांड संख्या 68/26 में 30 जुलाई 2026 को कांड दैनिकी की मांग की गई थी। नगर थाना कांड संख्या 73/26 में 11 जून 2026 से प्रत्येक न्यायालय की तिथि पर का...