औरंगाबाद, सितम्बर 30 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला प्रशासन के निर्देश पर निरीक्षी पदाधिकारी सह वरीय कोषागार पदाधिकारी महंथ स्वरूप ने बुधवार को शहर के सरस्वती विद्या निकेतन और मॉडल स्कूल टाउन इंटर विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की उपस्थिति, पठन-पाठन की व्यवस्था तथा शैक्षणिक वातावरण का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपस्थिति पंजी की जांच करते हुए उसमें दर्ज छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया। वरीय कोषागार पदाधिकारी ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं का भ्रमण कर पठन-पाठन की गुणवत्ता और कक्षा में उपलब्ध शैक्षणिक वातावरण की जानकारी ली। इसके अलावा विज्ञान प्रयोगशाला और कंप्यूटर प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- Katihar News...