औरंगाबाद, नवम्बर 1 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। अंबा थाना क्षेत्र के खैरा जीवा बिगहा मोड़ के समीप दो बाइक की टक्कर में पिता-पुत्री घायल हो गए। घायलों की पहचान अंबा थाना क्षेत्र के मंझौली गांव निवासी मृत्युंजय विश्वकर्मा और उनकी पुत्री ममता कुमारी के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। इस संबंध में अंबा थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बाइक के धक्के से स्कूटी चालक जख्मी, रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...