औरंगाबाद, अक्टूबर 28 -- Aurangabad News: रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज-आती पथ पर रामपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में बिरनावां निवासी दीपक कुमार (25 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। वह स्व. राम जतन यादव के पुत्र हैं। जानकारी के अनुसार दीपक रफीगंज से अपने गांव बिरनावां जा रहे थे। इसी दौरान रामपुर गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह और डॉ. संजय कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...