औरंगाबाद, अगस्त 14 -- Aurangabad News: अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के आह्वान पर 13-14 अगस्त को औरंगाबाद के गांधी मैदान के मुख्य द्वार के सामने दो दिवसीय सामूहिक आमरण अनशन-सत्याग्रह आयोजित किया गया। सत्याग्रह में शामिल खेग्रामस के प्रखंड सचिव एवं जिला कमेटी सदस्य विजय राम, कृष्णा सिंह तथा नौजवान सभा के संयोजक गुड्डू चंद्रवंशी का आमरण अनशन जिला सचिव मुनारिक राम ने जूस पिलाकर समाप्त कराया। उन्होंने खेत एवं ग्रामीण मजदूरों के प्रति सरकार की शोषणकारी नीतियों को विस्तारपूर्वक रेखांकित किया। बिरजू चौधरी, कामता प्रसाद यादव, सुनील यादव, कैलाश पासवान, जलील अंसारी ने सरकार की मजदूर विरोधी कार्रवाई और नीतियों की विस्तार से चर्चा की। यह भी पढ़ें- भाकपा माले का दो दिवसीय सामूहिक अनशन और धरना-प्रदर्शन सम्पन्न सत्याग्रह स्थल पर राम व...