औरंगाबाद, अक्टूबर 13 -- Aurangabad News: सिविल सर्जन कार्यालय और धनबाद में सरकारी उपक्रम से एक साथ वेतन लेने का मामला औरंगाबाद की डीएम के आदेश पर हुई थी जांच औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद सिविल सर्जन कार्यालय के निलंबित लिपिक कृष्ण प्रसाद वर्मा के खिलाफ गोह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शिव शंकर कुमार के बयान पर यह प्राथमिकी दर्ज हुई है। कृष्ण प्रसाद वर्मा पर सिविल सर्जन कार्यालय और धनबाद में सरकारी उपक्रम में एक साथ कार्य करते हुए दोनों जगह से वेतन लेने का आरोप है। जानकारी के अनुसार कृष्ण प्रसाद वर्मा सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यरत रहते हुए नियमित रूप से वेतन प्राप्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दूसरे नियोजक से भी मानदेय की राशि प्राप्त की। इसे धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला मानते हुए उ...