औरंगाबाद, अगस्त 27 -- Aurangabad News: दाउदनगर मद्यनिषेध थाना पुलिस ने ओबरा एवं हसपुरा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 11.8 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई चनहट गांव के पास बगीचा में हुई, जहां पुलिस ने चनहट निवासी सतीश कुमार के कब्जे से 10 लीटर देसी शराब बरामद की। शराब दो बड़े पारदर्शी प्लास्टिक पाउच में रखी गई थी। वहीं, दूसरी कार्रवाई ओबरा कारा नहर पुल के पास की गई, जहां दुबे बिगहा वार्ड एक निवासी विकास कुमार के कब्जे से 200-200 मिलीलीटर की नौ बोतल देसी शराब बरामद हुई। इसकी कुल मात्रा 1.8 लीटर बताई गई है। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...