Aurangabad News: दो आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
औरंगाबाद, अक्टूबर 4 -- Aurangabad News: दाउदनगर संवाद सूत्र। गोह थाना क्षेत्र के देवहरा बाजार में महिला से सोने-चांदी के आभूषण झपट्टा मारकर भाग रहे दो आरोपितों को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने पकड़ लिया। घटना शुक्रवार की है।
पुलिस की कार्रवाई दाउदनगर एसडीपीओ चंद्रभूषण ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि मोटरसाइकिल सवार दोनों आरोपितों ने महिला से आभूषण झपट्टा मारकर छीन लिए थे। ग्रामीणों की सतर्कता से दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाई।
बरामद सामान आरोपितों की निशानदेही पर देवहरा बाजार स्थित झाड़ी से झपट्टा मारकर छीने गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए। बरामद सामान में तीन सोने के जितिया, एक चांदी का जितिया, एक चांदी की पायल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.