औरंगाबाद, अक्टूबर 9 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दोमुहान महोत्सव की आयोजन समिति ने डीडीसी कुमारी अनुपम सिंह को उनके कार्यालय में जाकर सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष सिंहेश सिंह और कल्पवृक्ष धाम महोत्सव, परता के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। महोत्सव के आयोजन में सहयोग के लिए उनके प्रयासों की सराहना की गई। दोमुहान महोत्सव के अध्यक्ष सिंहेश सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष नवंबर में कला एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से दोमुहान महोत्सव का आयोजन किया गया था। तकनीकी कारणों से विभाग की ओर से महोत्सव की राशि के भुगतान में विलंब हो रहा था। डीडीसी कुमारी अनुपम सिंह के प्रयास से राशि का भुगतान हुआ। उन्होंने बताया कि औरंगाबाद जिले में देव सूर्य मंदिर के बाद छठ पर्व के दौरान दोमुहान...