औरंगाबाद, अक्टूबर 27 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। रिसियप थाना क्षेत्र के मटिहानी खेतपुरा नहर के पास से पुलिस ने 20.4 लीटर देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंजुराही गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि पुलिस संध्या गश्ती पर थी। नहर के पास तलाशी के दौरान बाइक पर रखे बोरे से देसी शराब की 68 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...