औरंगाबाद, अगस्त 31 -- Aurangabad News: ओबरा, संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी मंदिर में मां भगवती का जन्मोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। धार्मिक न्यास समिति के कोषाध्यक्ष बृजेश द्विवेदी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन्मोत्सव मनाया गया। उन्होंने कहा कि विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में रविवार शाम जन्मोत्सव मनाया गया। उसी तर्ज पर यहां भी आयोजन किया गया। मौके पर समिति के सचिव कुमुद रंजन, उपाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद सिंह, ओमप्रकाश मेहता, पुष्कर अग्रवाल, अमित नाग, प्रमोद भगत और अकाउंटेंट ज्योति कुंवर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...