औरंगाबाद, सितम्बर 24 -- Aurangabad News: फोटो- 24 सितंबर एयूआर 9 कैप्शन : बैठक में शामिल पूजा समिति के सदस्य व ग्रामीण। नवीनगर, संवाद सूत्र। दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर बुधवार की देर शाम नवीनगर प्रखंड के सुरार गांव में पूजा समिति की बैठक हुई।

बैठक की चर्चा बैठक में पूजा आयोजन की तैयारियों, समिति के पुनर्गठन और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत समिति के पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र के निधन को को लेकर श्रद्धांजलि दी गई। उनके निधन पर ग्रामीणों और समिति के सदस्यों ने शोक जताया। इसके बाद सर्वसम्मति से बिनोद साव को अध्यक्ष, धनंजय कुमार सिंह को सचिव और आनंद कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पूजा आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील की।

आवश्यक व्यवस्थाएँ बैठक में पूजा पंडाल, सजावट, साफ-सफाई औ...