Aurangabad News: दुकान से हजारों रुपए के सामान की चोरी
औरंगाबाद, सितम्बर 22 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के जसोइया मोड़ पर स्थित एक दुकान से हजारों रुपए के सामान की चोरी कर ली गई। इस मामले में जसोइया निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि वह जेनरल स्टोर की दुकान का संचालन करते हैं। वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। वापस लौटने पर देखा कि पटरी हटाकर अज्ञात चोरों ने दुकान से सामान की चोरी कर ली है। दुकान से साबुन, कोल्ड ड्रिंक सहित अन्य सामान तथा 20 हजार रुपए नकद चोरी होने की बात कही गई है। चोरी से करीब 60 हजार रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.