औरंगाबाद, सितम्बर 28 -- Aurangabad News: सीसीटीवी कैमरा तोड़कर अज्ञात चोरों ने दिया घटना को अंजाम औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यारी गांव में चंदू कुमार रजक की दुकान से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की मशीनें चोरी कर लीं। घटना यारी पोखरा से दक्षिण स्थित दुकान में हुई। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है। चंदू कुमार रजक ने बताया कि दुकान में मशीन और अन्य सामान रखे हुए थे। अज्ञात चोरों ने पहले दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। इसके बाद दुकान का शटर उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और आहूजा कंपनी की डीजे मशीन समेत तीन मशीनें चोरी कर लीं। चोरी की गई मशीनों की कुल कीमत करीब चार लाख रुपए बताई गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकान संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की ज...