औरंगाबाद, अक्टूबर 13 -- Aurangabad News: दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर शहर के गौ घाट स्थित एक अंडा दुकान से गैस सिलेंडर, चूल्हा, बैटरी समेत अन्य सामान और नकदी चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर अंकोढ़ा निवासी दुकानदार मो. इलियास अंसारी ने दाउदनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में दुकानदार ने कहा है कि उनकी दुकान से गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, बैटरी, सौर ऊर्जा उपकरण, अंडा बनाने वाला बर्तन और करीब 11 सौ रुपए नकद चोरी कर लिए गए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...