औरंगाबाद, अक्टूबर 9 -- Aurangabad News: दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर के गोह-गयाजी रोड में उपकारा के समीप शुक्रवार को भाकपा माले के प्रखंड कार्यालय भवन का शिलान्यास किया गया। काराकाट सांसद सह भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य राजाराम सिंह ने पार्टी को दान में मिली जमीन पर बोर्ड लगाकर, पार्टी का झंडा फहराकर और ईंट जोड़कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस अवसर पर आयोजित सभा की अध्यक्षता भाकपा माले के प्रखंड सचिव चंद्रमा पासवान ने की। वक्ताओं ने कार्यालय भवन निर्माण को संगठनात्मक गतिविधियों को व्यवस्थित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में काराकाट सांसद प्रतिनिधि प्रकाश सिंह उर्फ पिंटू सिंह, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि राजकुमार भगत, पूर्व जिला सचिव जनार्दन प्रसाद सिंह, विनय पांडेय, संतोष कुमार, नरेंद्र कुमार, अलकारी देवी, कमलदेव पासवा...