औरंगाबाद, अक्टूबर 26 -- Aurangabad News: ​हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा बाजार के मेन रोड स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर की दानपेटी को निशाना बनाने वाले एक चोर को रविवार देर रात पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से धर दबोचा। पकड़े गए युवक की पहचान मुस्लिमाबाद निवासी मो. मुस्तफा के पुत्र मो. डब्लू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंदिर का मुख्य दरवाजा बंद होने के बावजूद आरोपी युवक लोहे के गेट के उपर से फांदकर अंदर घुस गया और दानपेटी से रुपए निकालने लगा। इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस टीम की नजर उस पर पड़ी। पुलिस के पूछताछ करने पर युवक घबरा गया जिससे मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक की पूरी करतूत कैद हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...