Aurangabad News: दाखिल-खारिज और राशन कार्ड से जुड़े मामले पहुंचे
औरंगाबाद, अक्टूबर 23 -- Aurangabad News: डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को समय सीमा में निष्पादन का दिया निर्देश औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सात निश्चय-3 के तहत सबका सम्मान-जीवन आसान पहल के अंतर्गत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में डीएम अभिलाषा शर्मा ने जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं। दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, राशन कार्ड, नाली-गली निर्माण, भूमि विवाद, सड़क निर्माण, जमाबंदी, इंदिरा आवास, भूमि मापी, जमीन पर अवैध कब्जा और परिमार्जन से जुड़े मामले सामने आए। इसके अलावा एलपीसी निर्गत करने, पैक्स, मानदेय भुगतान, आंगनबाड़ी सेविका बहाली में अनियमितता और अनुग्रह अनुदान को लेकर भी लोगों ने आवेदन दिया। सभी परिवादों को निर्धारित पंजी में दर्ज कर संबंधित विभागो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.