Aurangabad News: दाउदनगर में 26 को लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
औरंगाबाद, सितम्बर 22 -- Aurangabad News: हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा प्रखंड के बघोई गांव निवासी डा. जय प्रकाश कुमार की माता की तीसरी पुण्यतिथि पर 26 सितंबर को दाउदनगर में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगेगा। सोमवार को उन्होंने बताया कि शिविर में गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा नि:शुल्क जांच और इलाज किया जाएगा। हड्डी, नस, हृदय तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग से संबंधित मरीजों को चिकित्सा सुविधा मिलेगी। जरूरतमंदों के बीच नि:शुल्क दवाओं का भी वितरण किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Pakur News: आयुष जांच शिविरों में 217 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.