Aurangabad News: दाउदनगर में रैली निकाल कर स्वच्छता का दिया संदेश
औरंगाबाद, अक्टूबर 1 -- Aurangabad News: दाउदनगर संवाद सूत्र। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पर्षद दाउदनगर की ओर से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। नगर पर्षद कार्यालय परिसर से शुरू हुई रैली मुख्य बाजार, लखन मोड़ और मौलाबाग होते हुए सूर्य मंदिर पहुंची। यहां स्वच्छता अभियान चलाकर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया गया। रैली में मुख्य पार्षद अंजलि कुमारी के साथ नगर पर्षद के कई वार्ड पार्षद व उनके प्रतिनिधि, पदाधिकारी और स्वच्छता कर्मी शामिल हुए। दाउदनगर डीसीएलआर प्रणव कुमार और एसडीपीओ चंद्रभूषण ने भी अभियान में भाग लेकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। दुकानदारों और आम लोगों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों के सामने डस्टबिन रखने तथा कूड़ा-कचरा सड़क पर नहीं फेंकने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: स्वच्छता ही सेवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.