औरंगाबाद, नवम्बर 3 -- दहेज प्रताड़ना के आरोप में प्राथमिकी Aurangabad News: पति समेत अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रफीगंज थाना क्षेत्र के भदवा गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दो लाख रुपए नकद तथा चारपहिया गाड़ी की मांग को लेकर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। इस मामले में ओबरा थाना क्षेत्र के भरूब गांव निवासी संजय पासवान की पुत्री ज्ञांती देवी के बयान पर रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में ज्ञांती देवी ने बताया है कि उसकी शादी 5 जुलाई 2021 को भदवा गांव निवासी दुर्गा पासवान के पुत्र सुमन कुमार के साथ हुई थी। दांपत्य जीवन से उनकी पांच साल की बेटी अंशिका कु...