औरंगाबाद, अगस्त 13 -- Aurangabad News: कुटुंबा प्रखंड की दधपा पंचायत में गुरुवार को मुखिया खुश्बू कुमारी की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें मध्य विद्यालय दधपा के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चे देशभक्ति के नारों के साथ पंचायत के विभिन्न मार्गों से गुजरे। उन्होंने ग्रामीणों को राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश दिया। यात्रा के दौरान बच्चों में खासा उत्साह दिखा। ग्रामीणों ने भी यात्रा में शामिल होकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को राष्ट्र के प्रति समर्पण के साथ स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। स्वच्छता पर्यवेक्षक अमरेश कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में देशभक्ति की भावना मजबूत होती है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: हाथों में तिरंगा लेक...