औरंगाबाद, सितम्बर 22 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा प्रखंड से जुड़े अंबा, कुटुंबा, रिसियप और सिमरा थानों में थानाध्यक्षों का बदलाव हुआ है। नई तैनाती के बाद सभी अधिकारियों ने प्रभार संभाल लिया है। अंबा में पवन कुमार, कुटुंबा में चंद्रहास सिंह, रिसियप में नीतीश कुमार और सिमरा में उमेश कुमार को थानाध्यक्ष बनाया गया है। सोमवार को श्रीकृष्ण कन्हैया सतबहिनी सेवा समिति की ओर से अंबा के निवर्तमान थानाध्यक्ष राहुल राज को विदाई दी गई। समिति के सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि नवीन कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह, आकाश कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि कंचन गुप्ता, राजीव पांडेय, डब्लू सिंह, वीरेंद्र मेहता, सुधीर सिंह, विपुल पांडेय, सोनू, सत्या, तितली पांडेय, शंभू चौधरी, बब्ल...