Aurangabad News: तीन सौ बोतल देसी शराब बरामद
औरंगाबाद, अक्टूबर 25 -- Aurangabad News: नवीनगर, संवाद सूत्र। नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपाची बाइक पर लदी देसी शराब की तीन सौ बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने शराब और बाइक जब्त कर ली है जबकि तस्कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि मामले में छोटू कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी और मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.