औरंगाबाद, जुलाई 28 -- Aurangabad News: प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की लिफ्ट पिछले तीन माह से अधिक समय से खराब पड़ी है। इससे मरीजों और अस्पताल कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन मंजिला भवन में लिफ्ट बंद रहने के कारण ऊपरी तल्ले पर कार्यरत कर्मियों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। वहीं प्रसव कक्ष और वार्ड पहले तल्ले पर होने से गर्भवती महिलाओं को सीढ़ियों के सहारे जाना पड़ रहा है। इससे उन्हें विशेष कठिनाई उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से लिफ्ट खराब रहने के बावजूद इसे ठीक कराने की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। इस संबंध में स्वास्थ्य प्रबंधक रवि कुमार ने बताया कि लिफ्ट खराब होने की सूचना विभाग को पत्र भेजकर दे दी गई है। हालांकि अब तक इस संबंध में कोई दिशा-निर्देश प्राप्त न...