औरंगाबाद, अक्टूबर 25 -- Aurangabad News: पुर्जे बदलने से पहचानना हुआ मुश्किल, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी कुटुंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना क्षेत्र के धनीबार गांव से चोरी हुआ ट्रैक्टर करीब ढाई साल बाद रविवार को खैरा नहर के पास से बरामद किया गया। पुलिस की लगातार दबिश के बीच चोर ट्रैक्टर को नहर के समीप छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने ट्रैक्टर बरामद कर थाने लाया। छानबीन के दौरान उसकी पहचान धनीबार गांव निवासी अमित कुमार पांडे के ट्रैक्टर के रूप में हुई। अमित ने थाने पहुंचकर वाहन की पहचान की। उन्होंने बताया कि चोरी के बाद ट्रैक्टर के कई पुर्जे बदल दिए गए हैं। इससे उसे पहचानना मुश्किल हो रहा था। अमित के अनुसार, उन्होंने घर के पश्चिम एनएच-139 के किनारे खलिहान में ट्रैक्टर व ट्रॉली खड़ा किया था। 26 मार्च 2024 की सुबह पहुंचे त...