Aurangabad News: ढाई माह बाद मिला गुम हुआ मोबाइल
औरंगाबाद, जुलाई 10 -- Aurangabad News: कुटुंबा पुलिस ने मोबाइल मालिक को सौंपा अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना क्षेत्र के चिंतावन बिगहा गांव निवासी विनय कुमार का गुम हुआ मोबाइल पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद कर शुक्रवार को उन्हें सौंप दिया। ढाई माह बाद मोबाइल मिलने से युवक के चेहरे पर खुशी लौट आई। जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल को विनय कुमार अपने चाचा के घर आयोजित शादी समारोह में जाने के दौरान मोबाइल गुम हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल नहीं मिलने पर उन्होंने कुटुंबा थाने में आवेदन देकर घटना की सूचना दी और मोबाइल से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी सहायता से मोबाइल की तलाश शुरू की। पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में मोबाइल बरामद किया गया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर थाना परिसर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.