औरंगाबाद, सितम्बर 23 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। रिसियप थाना मोड़ पर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक टेंपो से 123.3 लीटर देसी शराब बरामद की। इस दौरान नवीनगर थाना क्षेत्र के अंदुआ गांव निवासी पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान टेंपो की जांच की गई। इसमें 300 एमएल की 411 बोतल देसी शराब मिली। पुलिस ने टेंपो को भी जब्त कर लिया। मामले में बिहार संशोधित उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- Chapra News: देसी शराब के कारोबारी को पांच वर्ष की सजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...