Aurangabad News: टेंपो की टक्कर से घायल बाइक चालक की हालत गंभीर
औरंगाबाद, अक्टूबर 26 -- Aurangabad News: कनतरी मोड़ के समीप हुआ हादसा, परिजनों ने आर्थिक मदद की लगाई गुहार मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र के कनतरी मोड़ के समीप टेंपो और बाइक की टक्कर में घायल बाइक चालक सत्येंद्र शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है। वह गया जिले के गरंडा गांव के निवासी हैं। उनके दाहिने पैर और जांघ में गंभीर चोट आई है। घायल के बड़े भाई अर्जुन शर्मा ने बताया कि सत्येंद्र शिवगंज से अपने घर गरंडा लौट रहे थे। इसी दौरान रफीगंज की ओर से आ रहे टेंपो ने कनतरी मोड़ के पास उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। दुर्घटना में सत्येंद्र का दाहिना पैर और जांघ बुरी तरह कुचल गए हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है और हालत गंभीर है। अर्जुन शर्मा ने मोड़ पर सुरक्षा के उपाय करने की मांग की है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.