औरंगाबाद, अक्टूबर 25 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा विधायक ललन राम ने विधानसभा क्षेत्र की टंडवा-रामनगर समेत विभिन्न ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए ग्रामीण कार्य विभाग को प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने विभाग से इन सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति देने का अनुरोध किया है। टंडवा से रामनगर तक करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण लगभग 30 वर्ष पहले कराया गया था। वर्तमान में सड़क जर्जर हो चुकी है। इससे करीब 10 गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। ग्रामीणों को बाजार आने-जाने और अन्य जरूरी कामों के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोग लंबे समय से सड़क के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...