औरंगाबाद, अक्टूबर 23 -- Aurangabad News: हत्या के मामले में चार और लूटकांड में एक की गिरफ्तारी 1249 वाहनों की जांच में 60 हजार रुपए जुर्माना औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद जिले में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 23 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 14 लोगों को जेल भेज दिया गया है। हत्या के मामलों में चार आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है जबकि लूट के एक मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर देसी और विदेशी शराब भी बरामद की है। यातायात नियमों के पालन को लेकर चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान कुल 1249 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कुल 60 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...