औरंगाबाद, जुलाई 15 -- Aurangabad News: औरंगाबाद जिले में विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं नहीं रूक रही हैं। चोरों ने कुछ ही दिनों के भीतर लाखों रुपए के गहने चुरा लिए। देव थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात विशुनपुर गांव में प्रमोद राम के घर भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों ने यहां घर के दरवाजे में लगे सभी तालों को तोड़ दिया। सभी कमरों में घुसकर बारी-बारी से पलंग, अलमीरा को खोलकर सारे सामानों की चोरी कर ली। यहां से लाखों रुपए के गहने, नगद रुपयों की चोरी कर ली गई। चोरों ने यहां कई बक्सों का भी ताला तोड़ दिया और उसमें से सामान निकाल लिया। इसके बाद कुछ बक्सों को लेकर फरार हो गए और उसे खेत में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद छानबीन चल रही है। स्थानीय लोगों ने इस पर गहरा आक्रोश जताया। कहा कि पुलिस की गश्...