औरंगाबाद, अक्टूबर 1 -- Aurangabad News: गोह, संवाद सूत्र। पुत्र की दीर्घायु की कामना को लेकर रखे जाने वाले जिउतिया व्रत को लेकर गुरुवार को गोह बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे बाजार में आवागमन प्रभावित रहा और कई जगह जाम की स्थिति बनी। गोह का मुख्य बाजार एनएच-120 और एसएच-68 के किनारे स्थित होने के कारण खरीदारी के दौरान सड़क पर भीड़ बढ़ जाती है। पर्व को लेकर जिउतिया में इस्तेमाल होने वाली कई सामग्री के दाम भी बढ़ गए हैं। सतपुतिया झिंगी 80 रुपये, लाल साग 60 रुपये, मड़ुआ का आटा 80 रुपये और कांदा 40 से 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। यह भी पढ़ें- जियूतिया को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल फलों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। सेब 160 रुपये प्रति किलो और केला 60 रुपये दर्जन बिक रहा है। यह भी पढ़ें- Godda News: जितिया पर्व क...