औरंगाबाद, सितम्बर 24 -- Aurangabad News: हमीदनगर गांव में हुई घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड के उपहारा थाना क्षेत्र के हमीदनगर गांव में 50 वर्षीय बलिराम मिस्त्री की जहर खाने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों के अनुसार बलिराम मिस्त्री पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...