औरंगाबाद, सितम्बर 22 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद प्रखंड के जम्होर नगर पंचायत में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष सफाई अभियान चलाया गया। स्वच्छता पर्यवेक्षक नंदू कुमार एवं ओमप्रकाश के नेतृत्व में सफाई अभियान के क्रम में जम्होर के विभिन्न गलियों में सफाई की गई। सफाई कर्मी सागर कुमार, गुड्डू कुमार, करण कुमार, अनूप कुमार, मनोज राम, कारु राम के संयोजन में सफाई अभियान चला। सफाई कर्मियों ने कहा कि गीला और सूखा कचरा को अलग-अलग करें। प्लास्टिक का उपयोग न करें। यह भी पढ़ें- Khagaria News: गोगरी पंचायत में चलाया विशेष स्वच्छता अभियान यह भी पढ़ें- Bagaha News: जंक्शन पर स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...