औरंगाबाद, अगस्त 23 -- Aurangabad News: औरंगाबाद जिले में छापेमारी करते हुए कुल 46 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें से 30 लोगों को जेल भेज दिया गया है। पॉक्सो के मामले में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है। हत्या के प्रयास मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने छापेमारी करते हुए देसी-विदेशी शराब बरामद की है। 22 वारंटों का निष्पादन किया गया है। 675 वाहनों की जांच करते हुए 41500 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...