Aurangabad News: छापेमारी में 147 बोतल देसी शराब बरामद
औरंगाबाद, नवम्बर 2 -- Aurangabad News: पुलिस को देखकर बाइक सवार दो युवक बोरी में शराब छोड़कर फरार औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के सिन्हा कॉलेज मोड़ के समीप पुलिस ने छापेमारी कर 147 बोतल देसी शराब बरामद की है। इस मामले में सब इंस्पेक्टर कृष्ण बिहारी यादव के बयान पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम रात्रि गश्ती कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां से गुजर रहे थे। उनके पास एक बोरी में देसी शराब रखी हुई थी। पुलिस टीम को देखते ही दोनों युवक बाइक से बोरी में रखी शराब फेंककर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने बोरी की तलाशी ली तो उसमें 147 बोतल देसी शराब मिली। पुलिस ने शराब जब्त कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.