औरंगाबाद, अक्टूबर 15 -- Aurangabad News: पल्सर बाइक जब्त दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर मद्य निषेध थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 लीटर चुलाई शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से बजाज पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गिरफ्तार युवक की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के सिन्दुआर टोला प्रसादी बिगहा निवासी बसंत बैठा (32 वर्ष) के रूप में हुई है। वह वार्ड संख्या-1 का निवासी है। हसपुरा थाना क्षेत्र के सिहाड़ी गौरिया स्थान पर वाहन जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई। इस दौरान युवक के पास से 14 लीटर चुलाई शराब बरामद हुई। कार्रवाई अवर निरीक्षक सह मद्य निषेध पदाधिकारी ओमी कुमारी के नेतृत्व में की गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: देसी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...