Aurangabad News: चित्रगुप्त पूजा महोत्सव आज, महाआरती का होगा आयोजन
औरंगाबाद, नवम्बर 10 -- औरंगाबाद में चित्रगुप्त पूजा महोत्सव Aurangabad News: औरंगाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद शहर के कर्मा रोड स्थित चित्रगुप्त सभागार सह लोकनायक जयप्रकाश नारायण सांस्कृतिक भवन में बुधवार को श्री श्री चित्रगुप्त पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की जिला इकाई की ओर से आयोजित इस महोत्सव में जिले भर के कायस्थ परिवारों के साथ समाज के अन्य वर्गों के लोग भी शामिल होंगे। जीकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल किशोर ने बताया कि पूजा की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी। दोपहर एक बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा। शाम सात बजे महाआरती और रात आठ बजे प्रीतिभोज होगा। महाआरती में जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों और अन्य गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.